राजनांदगांव : सीजी पीएससी : सभी केंद्रों में लगाएंगे जैमर…

राजनांदगांव , छग लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार हो होगी। परीक्षा के लिए शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दो पालियों में 4186 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने कई सख्त गाइडलाइन जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर लगाया जाएगा। ताकि किसी भी केंद्र में मोबाइल का इस्तेमाल परीक्षार्थी या परीक्षा ड्यूटी में लगे अफसर न कर सकें। इसके अलावा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने वाली गाड़ियों की ट्रेकिंग भी जीपीएस से होगी। सभी गाड़ियों में जीपीएस ​लगाया है। जिससे ट्रेजरी से पेपर लेकर निकलने वाली गाड़ियों की पूरी मूवमेंट ​अफसरों की निगरानी में रहें। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा समय के 15 मिनट पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

जूते, डिजाइनर पैंट डार्क कपड़ों पर रोक आयोग ने परीक्षा केंद्र में जूते पर प्रतिबंध लगाया है। अभ्यर्थी सामान्य स्लीपर चप्पल पहनकर ही परीक्षा दे सकेंगे। केवल जरूरतमंद दिव्यांग अभ्यर्थी गहन जांच के बाद ही जूते पहनकर भीतर दाखिल हो सकेंगे। इसके अलावा डिजाइन पैंट, कार्गो और गहरे रंग के शर्ट को भी प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट, टी शर्ट और हल्के रंग के कपड़ों पर ही एंट्री दी जाएगी। वहीं नजर के चश्मों के अलावा सन ग्लास, गॉगल को भी प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा के पूर्व बैठक कोे लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

58 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago