छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सेवादारों ने राहगीरों को पिलाया मीठा जल…

राजनांदगांव | भीषण गर्मी के बीच मानवता और सेवा का संदेश देते हुए गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही 6 तुमड़ीबोड़ के प्रबंधक सेवादारों व संगत ने राहगीरों को मीठा जल वितरित कर छबील सेवा का आयोजन किया। यह सेवा सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव की शहादत की स्मृति में की गई, जिन्होंने सत्य, धैर्य और मानव कल्याण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का जीवन साहस, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अत्यंत कठिन यातनाएं सहने के बावजूद गुरुजी का मन अकाल पुरख से जुड़ा रहा और वे अपने सिद्धांतों से कभी विचलित नहीं हुए। उनकी शहादत को सिख इतिहास में लासानी शहादत के रूप में याद किया जाता है।

कहा कि गुरु अर्जुन देव का इतिहास हमें हर परिस्थिति में धैर्य, संयम और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। छबील सेवा केवल शीतल जल पिलाने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता, परोपकार और सेवा भाव को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। इस अवसर पर संगत ने लोगों को गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

1 hour ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

2 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

2 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

2 hours ago