छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

– सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंच
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के निवासी भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं उनकी पत्नी ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने से सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी सुविधा मिली है। भूपेन्द्र कुमार उमरे ने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र ही उनका आवेदन स्वीकृत किया गया और 15 जून को ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया। उमरे ने बताया कि उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन अनेक शासकीय योजनाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था और कुछ योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाई आती थी।


सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। बिना बार-बार कार्यालयों के जाए बिना उनका विवाह प्रमाण पत्र समय पर जारी होकर ऑनलाईन प्राप्त हो गया। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत हुई तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान हो गई। भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं ललिता उमरे ने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल माध्यम आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की तथा इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

3 hours ago