छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल होगा नांदगांव आर्थिक विकास की असीम संभावना : डॉ.रमन…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में निजी होटल में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का शुभारंभ हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। जिससे विकास कार्य एवं परिवर्तन के लिए राह बनी।

उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन अद्भुत एवं ऐतिहासिक है। वित्त मंत्री द्वारा स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आयोजन के लिए चेंबर ऑफ कामर्स की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा विधानसभा अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पीडीएस प्रणाली के तहत जनमानस की पीड़ा को समझकर नमक, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में नीलू शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोमल सिंह राजपूत, जितेन्द्र मुदलियार, बलदेव सिंह भाटिया, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

चुनौतियों के बाद भी हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया जो उद्यमी साथियों के लिए अवसर है। उन्होंने कहा तमाम चुनौतियों के बाद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ते बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। अर्थव्यवस्था वर्तमान में 4 ट्रिलियन डॉलर है, जो आने वाले वर्षों में 36 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी। देश में आर्थिक विकास की असीम संभावना है।

जानिए, ये होगा रीजन में शामिल होने का फायदा स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल होने से राजनांदगांव को आधारभूत संरचना विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और शहरी सुविधाओं के विस्तार का लाभ मिल सकता है। सड़क, बाईपास, जलापूर्ति और सार्वजनिक परिवहन जैसी परियोजनाओं को गति मिलने के साथ ही नए उद्योगों एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। रायपुर-दुर्ग-भिलाई-र ाजनांदगांव की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

सरकार व्यापारियों को आगे बढ़ाने पहल कर रही ओपी चौधरी ने कहा 200 करोड़ रुपए उद्योगिक सब्सिडी रूकी हुई थी। इसके लिए 468 अतिरिक्त बजट लेकर पूर्ण किया गया। व्यापारी वर्ग के आगे बढऩे से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। सरकार व्यापारियों को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव शामिल होगा। एकीकृत योजना के तौर पर कार्य करेगा। योजनाबद्ध विकास को गति मिलेगी। जॉब पार्क की शुरूआत की गई।

हाइड्रोजन एनर्जी, एआई में व्यापार की संभावनाएं हैं उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जीएसटी लागू होने के बाद दिक्कतें थी। इसके पहले 17 प्रकार के कर तथा 13 प्रकार के अन्य कर थे। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में एंट्री करने तथा निर्यात करने जैसे समस्या थी। इसे दूर करने जीएसटी अच्छा कदम साबित हुआ। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने एक देश एक कर की व्यवस्था लागू की। जीएसटी के आने से मूल्यों में कमी आई। व्यापारी औद्योगिक नीति का अध्ययन करें।

kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

17 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

27 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago