खुले में शौच रोकने, कचरा संग्रहण स्थल साफ सुधरा रखने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । शहरों में स्वच्छता का आकलन करने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा आज स्वास्थ्य एवं तकनीकि विभाग की संयुक्त बैठक लेकर खुले मे शौच मुक्त व कचरा मुक्त शहर के लिये संयुक्त कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक मे कहा कि आगामी दिनों मे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत खुले में शौच मुक्त एवं जी.एफ.सी. के लिये केन्द्रीय स्वच्छता टीम आने वाली है, जिसे ध्यान मे ंरखकर पूर्व में स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु किये गये कार्य की तरह सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने स्वच्छता दीदीयों से वर्दी, दास्ताने, तथा अन्य सुरक्षा उपकरण की जानकारी लेकर कहा कि अपनी सुरक्षा पहले करनी है, तभी शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखा जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से कहा कि सफाई कर्मियेां को सभी आवश्यक उपरण उपलब्ध करावे तथा गाडियों की स्थिति की जानकारी लेकर खराब गाडी को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कर्मियेां के लिये स्वच्छता के प्रति प्रेरणा संबंधी कार्यशाला आयोजित करने कहा।
आयुक्त ने सार्वजनिक एवं व्यवसायिक स्थल में लगे डस्टबिनो की स्थिति की जानकारी लेकर तकनीकि अधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में जहॉ डस्टबिन नहीं लगा है वहा डस्टबिन लगाया जाए, जहॉ मरम्मत की आवश्यकता है वहा मरम्मत करें। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का उपयोग सडक सफाई के दौरान एकत्रित कचरा डालने न किया जावे। उन्हांेने स्वच्छता दीदीयों से कहा कि घर से ही अलग अलग कचरा ले,उन्हें गिला सुखा कचरा अलग अलग देने जागरूक करे, वाहनों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता संदेश बजावे।
आयुक्त ने कचरा संग्रहण स्थल के संबंध में कहा कि स्थल में व्यवस्थित कचरा एकत्रित कर उसका निपटान करे। उक्त स्थल पर आवश्यक संकेत बोर्ड लगावे, कि कचरा यहा न फेके। झिल्ली पन्नी व कचरा फैले स्थलो को चिन्हाकित कर, साफ सफाई कर फेकने वालो को समझाईस देकर जुर्माना लगावे। सडक एवं नाली नालो की प्रभावी ढंग से सफाई की जावे। शहरी हरियाली एवं स्वच्छ सडक के लिये प्रमुख मार्गो जैसे गंज चौक रोड, कमला कालेज रोड,मोतीपुर रोड, सनसिटी डी-मार्ट रोड, रिद्धी सिद्धी कालोनी की सडक के अलावा अन्य प्रमुख सडकों जहॉ डिवाईडर, हरियाली आदि हो, वहॉ साफ सफाई का उचित प्रबंधन हो, जिससे उक्त क्षेत्र स्वच्छ एवं हरा भरा दिखे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने थोक कचरा उत्पादक क्षेत्र जैसे बाजार, होटल के अलावा स्कूल, कालेज व सार्वजनिक क्षेत्र में भी समुचित साफ सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों के शेष मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण कराने तथा वहॉ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तकनीकि अधिकारियों को निर्देशित किये। वही खुले मे शौच को पूरी तरह रोकने श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली, सागर पारा, इंदिरा नगर, राजीव नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों मंे सफाई कर्मी व स्वच्छता दीदी जाकर लोगों से रूबरू हो जन जागरूकता लावे, तालाबो व जल निकासी वाले क्षेत्रों की नियमित साफ सफाई किया जावे, कचरा संग्रहण केन्द्र एवं टेंचिंग ग्राउण्ड में कचरे का नियमित रूप से निपटान किया जावे।
आयुक्त ने कहा कि पार्षदों एवं प्रबुद्ध लोगो से सम्पर्क कर उन्हें स्वच्छता से जोडे और उनके माध्यम से जन जागरूकता लावे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी टीम भावना से कार्य करे, तभी ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर, स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करेंगे। बैठक में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, संजय वर्मा व दीपक खाण्डे सहित तकनीकि अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक व स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…