राजनांदगांव । जिले के छुरिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रंगीटोला में स्वामित्व योजना अंतर्गत 64 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पट्टा मिलने पर हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…