छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्वैच्छिक समर कैंप में बच्चों में दिख रहा काफी उत्साह

– जिले के पीएम श्री स्कूलों में आयोजित किया जा रहा समर कैंप

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन जिले के शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत के निर्देशानुसार में  शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि समर कैंप स्वैच्छिक आधार पर किया जा रहा है। जिसमें शिक्षक अपने और बच्चों की सुविधा के अनुसार सुबह समर कैंप का संचालन कर रहे है।

राज्य शासन के जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर ही जिले के शासकीय स्कूलों में स्वैच्छिक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे सुबह से ही समर कैंप के लिए स्कूलों में अपने पालकों की सहमति से पहुंच रहे हैं।
जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों में भी समर कैंप का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को विविध गतिविधियां एवं खेलकूद तथा अकादमिक जानकारियां दी जा रही है। वहीं शिक्षकों द्वारा भी ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक अथवा विशेषज्ञ पीएलसी मेंबर को भी आमंत्रित कर बच्चों को अलग-अलग रचनात्मक कला को सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बच्चे विविध गतिविधियां समर कैंप के माध्यम से सीख रहे हैं जिसमें कैरम, चेस, मिट्टी के खिलौने, संगीत, कागज के फूल एवं अन्य कलाकृति का निर्माण, विज्ञान के मॉडल बनाना अथवा अपनी कक्षा के अनुरूप मॉडल का निर्माण, जल का महत्व डिजास्टर मैनेजमेंट की जानकारी एवं कर्सिव राइटिंग जैसी जानकारियों के साथ ही पानी बचाने, कैरियर गाइडेंस एवं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए क्लासेस तथा अन्य  गतिविधियों का संचालन समर कैंप के माध्यम से स्कूलों में की जा रही है। जिससे बच्चों में काफी उत्साह है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago