छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 12 माह का वेतन और नियमितीकरण की मांग उठी…

राजनांदगांव , सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने रायपुर में धरना प्रदर्शन किया और रैली निकाली। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंप जल्द निराकरण की मांग की।

राजधानी में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से सहकारी समितियों के कर्मचारी और धान खरीदी केंद्रों के कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा धान खरीदी वर्ष 2023-24, 25 26 की विभिन्न मदों की लंबित राशि समितियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही धान खरीदी से जुड़े कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई बंद करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पहले 12 माह का वेतन मिलता था, जबकि वर्तमान में केवल 6 माह का वेतन दिया जा रहा है।

पूर्व व्यवस्था बहाल कर 12 माह का वेतन और नियमितीकरण की व अन्य मांग रखी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समितियों के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत पदों पर भर्ती में प्राथमिकता देने की भी मांग की। प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास ने बताया कि लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन व्यापक होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

13 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

18 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

48 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

52 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

54 minutes ago