छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 15 करोड़ के 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर की कुल 96 में करीब 70 समितियों में 15 करोड़ रुपए का 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं किया जा सका। जिले में 31 मई की स्थिति में करीब 79 समितियों में 17 करोड़ का 56 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं किया जा सका था। उठाव की अंतिम तिथि 31 मई के बाद शेष धान का उठाव करने राइस मिलर्स, समिति प्रबंधकों और ट्रांसपोर्टरों को उठाव में तेजी लाने सख्ती बरती गई। इसके बाद भी विगत 10 दिनों में रोज 500 क्विंटल, करीब 5 हजार क्विंटल का उठाव किया गया।

जिले में समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी 2025 तक कुल 62 लाख क्विंटल धान की सरकारी खरीदी की गई। खरीदी खत्म होने के चार माह बाद भी जिले की कुल 96 में 31 मई 2026 की स्थिति में 79 समितियों में 17 करोड़ का 56 हजार क्विंटल धान उठाव नहीं किया गया था। फरवरी से मई चार माह तक धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ी। शुरूआती दिनों में इसकी सुरक्षा की गई लेकिन बाद में व्यवस्था चरमरा गई। इस बीच धान सूखता गया तो कभी बेमौसम बारिश में भीगने की वजह से खराब हुआ।

जिले की 96 में 70 समितियों में शेष, करीब 26 में पूरा उठाव: केवल शहर के आसपास ढाबा, भानपुरी, गठुला, सांकरा, तुमड़ीबोड, खुर्सीटिकुल, कोलिहापुरी, तेंदूनाला, दीवानभेड़ी, कन्हारपुरी से पूरा धान उठाया गया। वहीं अब अन्य समितियों से उठाव चल रहा है। लेकिन अब तक पूरा धान नहीं उठाया गया है। कई समितियों में सूखत की जांच चल रही। जहां ज्यादा सूखत मिला वहां रिकवरी के लिए दबाव बनाया गया समिति प्रबंधकों पर कार्रवाई की गई। समिति प्रबंधक तेज धूप, मवेशियों, चूहों, पक्षियों द्वारा ज्यादा मात्रा में सूखत आने का हवाला भी दे रहे। लेकिन जांच में कई घोटाले सामने आ चुके है।

kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

18 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

2 hours ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

2 hours ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

2 hours ago