राजनांदगांव | टेड़ेसरा के ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट से दम तोड़ने वाले मजदूर के परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने परिवार को तत्काल 5 लाख रुपए की राहत राशि भी दे दी है। शेष 15 लाख रुपए प्रावधानों के मुताबिक आगे दी जाएगी।
कंपनी में शुक्रवार सुबह नवागांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर पुरानिक साहू की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर परिसर में ही धरना शुरु कर दिया।
बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण भी इसमें शामिल हुए। रात 10 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। परिसर में काफी हंगामा और कहासुनी होती रही। सोमनी पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों की बैठक कराई।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…