CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

राजनांदगांव I तुमड़ीबोड़ में आयोजित तीन दिवसीय लोक मंडई कार्यक्रम का आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने रात भर लोक मंडई में आयोजित हुए तरह तरह के कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इसमें मुख्य रूप से लोक गायन, भरथरी, नाटक, कॉमेडी, जस गायन व गीत, पंडवानी, पचरा, नाचा गम्मत, सुआ गीत, जोत ज्वारा, सहित छत्तीसगढ़ के सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

तुमड़ीबोड़ में लोक मंडई आयोजन को लेकर लोगों को महीनों के इंतजार करने के बाद लोक मंडई के आयोजन के लिए तुमड़ीबोड़ को चुना गया और इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू की गई, इस बार की थीम भगवान जगन्नाथ मंदिर को चुना गया। लोक मंडई कार्यक्रम को देखने चारों दिशाओं से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहा, सड़कों में भीड़ का रेला लगा हुआ था, जैसे तैसे लोगों को कार्यक्रम स्थल में जल्दी से पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लेना था। लोक मंडई कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का, सभी कलाकारों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

अनुज शर्मा, तरुणा साहू रिंकी देवांगन ने दी प्रस्तुति तीन दिवसीय लोक मंडई कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से विशेष अतिथि कलाकार अनुज शर्मा, तरुणा साहू पंडवानी, रिंकी देवांगन व दुष्यंत हरमुख लोक गायन, आरु साहू, सोहिल रंगारी, जस भजन गायन दुकालू यादव, शेख अमीन लोक गायन, छाया, शैलेश साव, कन्हैया साहू, सुबोध पटेल हास्य प्रहसन, पंथी नृत्य नाथू नवागांव, राजेश सिन्हा जस गायन, कंचन जोशी लोक गायन, पंडित विवेक शर्मा लोक गायन की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कलाकारों को दी शबाशी अतिथियों में पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर मधुसूदन यादव, जिपं अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, दिनेश गांधी, महेंद्र यादव, सरिता मदन साहू, किरण साहू, जागृति चुन्नी यदु, तुमड़ीबोड़ सरपंच भुनेश्वरी रोहित साहू, जपं अध्यक्ष रंजीता पडौती, विभा साहू, जागेश्वर यादव, लोक मंडई आयोजन समिति तुमड़ीबोड़ के संरक्षक व विधायक दलेश्वर साहू आदि का सहयोग रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *