छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 320 एमवीए की नई क्षमता से औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत…

राजनांदगांव , जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने बड़ी परियोजना पूरी हो गई है। बिजली कंपनी ने 220-132 केवी लिटिया-सेमरिया उपकेंद्र में 160-160 एमवीए क्षमता के दो नए पावर ट्रांसफॉर्मरों का सफल ऊर्जीकरण कर 320 एमवीए की अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मेशनल क्षमता जोड़ दी है। इससे राजनांदगांव और दुर्ग क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति मजबूत और विश्वसनीय हो जाएगी। पटेवा में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ईएमसी-2.0 सेमी कंडक्टर पार्क और बीजेभांठा क्षेत्र में बिजली पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में पहले ट्रांसफॉर्मर का ऊर्जीकरण किया गया। दोनों ट्रांसफॉर्मरों के चालू से उपकेंद्र की क्षमता में 320 एमवीए की वृद्धि हुई है। बिजली कंपनी के अनुसार यह क्षमता आगामी वर्षों की बढ़ती औद्योगिक और घरेलू बिजली मांग को पूरा करने में अहम रहेगी। जिले में प्रस्तावित सेमी कंडक्टर पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बिजली पहुंचेगी। इससे इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक पारेषण व्यवस्था मजबूत होगी, निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। नए उद्योग लगने की संभावना बढ़ेगी, रोजगार बढ़ेंगे।

प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कहा राज्य में औद्योगिक विकास और उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने पारेषण नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। लिटिया-सेमरिया उपकेंद्र में बढ़ी क्षमता मांग के साथ भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम होगी। लाभ दुर्ग से लेकर राजनांदगांव तक के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

1 hour ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

2 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

3 hours ago