छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 43 डिग्री के साथ नांदगांव सबसे गर्म, आगे और तपेगा…

राजनांदगांव , प्रदेश में नांदगांव सबसे गर्म बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान का यह स्तर प्रदेश में सबसे अधिक रहा। लेकिन गर्मी के साथ पड़ रही भीषण उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। लोग उमस की वजह से परेशान हैं।

सुबह से लेकर रात तक उमस की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह हवा के साथ आ रही नमी को बताया गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि अगले तीन से चार ​दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। वहीं उमस भी अपने चरम पर रहेगी। ​ऐसे में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान हैं। तापमान का स्तर 44 डिग्री के पार हो सकता है। कुछ हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। लेकिन इसका असर तापमान में नहीं होगा। तापमान लगातार बढ़ोतरी के क्रम में रहेगा। बता दें कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

इससे दिन के साथ रात भी गर्म बना हुआ है। उमस के साथ पड़ रही गर्मी के आगे एसी कूलर फेल हैं। बदलते मौसम, बारिश, तेज धूप और उमस की का विपरीत असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में अधिकतम सतर्कता बरतने की अपील की हैं। इधर​ जिला ​हासिपटल व मेडिकल कॉलेज में मौसमी मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्ग व बच्चे हैं। ज्यादातर को डिहाइड्रेशन की शिकायत बनी हुई है। वहीं लू के मरीज भी सामने आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह भर में तापमान का स्तर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह स्थिति 25 मई तक बनी रहेगी। इसके बाद अंधड़ और बारिश की आशंका हैं। जिससे तापमान में गिरावट होगी। इससे कुछ राहत की स्थिति बनी रहेगी। मौसम ​में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसकी वजह से अलग-अलग स्थिति निर्मित हो रही है। मौसम विभाग ने मई में गर्मी के चरम व तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया था। इसे देखते हुए राहत की उम्मीद कम है।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

15 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

15 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

15 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

15 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

16 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

16 hours ago