राजनांदगांव : 9 महीने में 3 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण से बाहर…

राजनांदगांव , कुपोषण के खिलाफ जिले में चलाई जा रही “पोट्ठ लईका पहल” अब असर दिखाने लगी है। महज 9 महीनों में हजारों बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

इस बदलाव की असली ताकत बनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिन्हें मंगलवार को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सम्मानित किया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण से लड़ाई केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समर्पित काम से जीती जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर न सिर्फ बच्चों की निगरानी की, बल्कि माताओं को भी पोषण और देखभाल के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन और महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरूप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।

करीब 3 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण से बाहर आए: पहल के तहत सिर्फ बच्चों को पोषण आहार देने तक सीमित न रहकर माताओं को स्तनपान, पूरक आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यही कारण है कि कई मामलों में बच्चे तेजी से सामान्य श्रेणी में लौटे। सम्मानित कार्यकर्ताओं में भानमती यादव, ममता निर्मलकर, रोहिणी साहू, जयंती वैष्णव, पुष्पा वर्मा, संजना कंवर और इंद्रोतीन कुंजाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कुपोषण के खिलाफ मॉडल काम किया।

इस उपलब्धि में​ जमीनी ट्रैकिंग बना गेम चेंजर इस पहल की खासियत केवल अभियान नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग और डेटा आधारित काम रहा। हर कुपोषित बच्चे की पहचान, उसकी प्रगति की ट्रैकिंग और जरूरत के मुताबिक पोषण हस्तक्षेप ने परिणाम को तेज किया। जून 2025 में जिले में कुल 9751 कुपोषित बच्चे चिन्हित थे। इनमें अति गंभीर, गंभीर और मध्यम श्रेणियों के बच्चों की संख्या काफी अधिक थी। लेकिन मार्च 2026 तक इन आंकड़ों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

1 hour ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

10 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

10 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago