छत्तीसगढ़

रायगढ़ : आंगनबाड़ी सहायिका ने मारा थप्पड़, बेइज्जत वार्ड पंच ने लगा ली फांसी…

आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा वार्ड पंच का कॉलर पकड़ कर थप्पड़ जड़ देने के बाद बेइज्जती महसूस कर वार्ड पंच द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के रैरुमाखुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूपखना की है।

वहीं इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा निवासी वार्ड पंच समयनाथ मांझी गुरुवार की दोपहर को अपने घर के आंगन में गोपीराम मांझी के साथ बातचीत कर रहा था, इसी दरमियान गांव का ही बुधराम मांझी वहां पहुंचा।

मिली जानकारी के मुताबिक समयनाथ ने बुधराम को 25 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके बदले वह बुधराम के खेत पर खेती करता था। इसी सिलसिले में दोनों के मध्य बातचीत शुरू हो गयी। बुधराम ने समयनाथ से अपना खेत वापस करने की मांग की। साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका से 25 हज़ार रुपए लेकर उसके रकम लौटने के बात कही।

इसी दौरान आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा एक्का वहां से गुजर रही थी। प्रभा को देखकर समयनाथ ने बुधराम से कहा ‘इन लोग तेरे को भड़काते हैं तो भड़क जाता है और फिर मेरे पास आकर यह सब बात करता है’ समयनाथ की बात सुनकर आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा गुस्से से आग बबूला हो उठी और गुस्से में आकर  समयनाथ का कॉलर पकड़ तमाचा जड़ते हुए धक्का दिया, जिससे समयनाथ का टीशर्ट फट गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने घर पर समयनाथ की चुनरी के फंदे पर झूलती लाश देखी।

जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में मातम पसर गया। घटना आग की तरह पूरे गांव में फैली, ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

39 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

44 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

49 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

1 hour ago