छत्तीसगढ़

रायगढ़ : युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  एसएसपी सदानंद कुमार के महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देशों के अनुक्रम में थाना तमनार और जूटमिल पुलिस द्वारा रेप एवं गुम नाबालिग के रिपोर्ट पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

थाना तमनार में स्थानीय युवती आरोपी चंद्रपाल सिदार (उम्र 21 साल) थाना तमनार के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी चंद्रपाल सिदार उसका परिचित है जो उससे प्रेम प्रसंग बनाकर शादी करने को कहता था।

पिछले एक साल से युवती चंद्रपाल को परिवार की मर्जी से शादी करूंगी कहकर दूरी बनाने पर चंद्रपाल उसे शादी कर अच्छे से रखूंगा कहकर बहला-फुसलाकर उसे घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है। अब चंद्रपाल शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुय आरोपी चंद्रपाल को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वहीं जूटमिल पुलिस द्वारा सप्ताह पहले थानाक्षेत्र से गुम हुई बालिका की दस्तयाबी कर बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 17 जून को बालिका की मां द्वारा थाना जूटमिल में बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया गया कि 16-17 जून के दरमियानी रात बालिका घर से कहीं चली गई है। बालिका की मां ने पुसौर के बबलू चौहान पर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने शंका जाहिर की थी।

बालिका के लापता की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालिका की पतासाजी के क्रम में संदेही बबलू चैहान के घर दबिश दिया गया जो फरार मिला।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा संदेही की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाए हुए थे जिसे कल रायगढ़ में छिपकर रहने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से बालिका की दस्तयाबी कर बालिका का कथन मेडिकल उपरांत प्रकरण में धारा 366 376 आईपीसी एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए आरोपी विद्याधर उर्फ बबलू चैहान पिता संतराम चैहान उम्र 23 साल निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है बबलू चैहान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago