छत्तीसगढ़

रायपुर : अभिजीत मुहूर्त में जगमगाई मनोकामना ज्योति कलश

 पद्म योग के संयोग में रविवार को नवरात्र का शुभारंभ हुआ। देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में माता की प्रतिमा का अभिषेक करके सोने के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना करके अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.36 से 12.24 के मध्य महाजोत प्रज्वलित की गई। महाजोत से जोत लेकर हजारों श्रद्धालुओं की मनोकामना जोत के प्रज्वलन का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

 पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर में प्रधान बैगा और प्रधान पुजारी के सान्निध्य में एक बालिका का हाथ लगवाने की रस्म निभाकर जोत प्रज्वलित कराने की परंपरा निभाई गई। शंकराचार्य आश्रम के मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर, कुशालपुर के दंतेश्वरी मंदिर, ब्राह्मण के कंकाली मंदिर, अमीनपारा के शीतला मंदिर समेत अनेक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने स्वयं जोत प्रज्वलित की। मंदिरों में सुबह से रात तक भक्ति उल्लास छाया रहा।

घर-घर में घट स्थापना कर जंवारा बोया
देवी मंदिरों के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घर पर माता के त्रिशूल की छाप बनाकर घट स्थापना की। जोत प्रज्वलित करने से पहले जंवारा बोने की रस्म निभाई।

चकमक पत्थर की चिंगारी से महाजोत प्रज्वलित

महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि मंदिर में 100 से अधिक वर्षों से चकमक पत्थर को रगड़कर उससे निकलने वाली चिंगारी से महाजोत का प्रज्वलन करने की परंपरा निभाई जा रही है। मंदिर में एक छोटी सी बालिका के हाथों महाजोत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात शाम तक 10 हजार से अधिक मनोकामना जोत प्रज्वलित की जाती रही।

त्रिपुर सुंदरी में जोत कलश

शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी डा. इंदुभवानंद ने बताया कि ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर में पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का श्री विग्रह स्फटिक मणि से निर्मित है, जो विश्व का अद्वितीय विग्रह है। स्फटिक मणि से मूर्ति बनाना अत्यंत कठिन काम है। शंकराचार्य महाराज के 20 वर्ष के प्रयास के बाद यह मूर्ति बनकर तैयार हुई थी। स्फटिक मणि की मूर्ति के दर्शन करने से व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न हो जाता है। मंदिर में सैकड़ों जोत कलश की स्थापना की गई। प्रतिदिन श्रीयंत्र का नवावरण पूजन संपन्न होगा। कमल से अर्चन होगा। रतन की पुष्पांजलि दी जाएगी। पहले दिन पूजन में तारिणी तिवारी, विवेक महर्षि, अनिल पांडे, जीएस चौहान भुनेश्वर यादव राजेश्वरी पटेल माना सीएमओ, विमल पूनम शर्मा एल पी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 मंदिर ज्योत संख्या
महामाया मंदिर 10484
बंजारी मंदिर 9260
काली मंदिर 4100
दंतेश्वरी मंदिर 1500
कंकाली मंदिर 1100
शीतला मंदिर 1100
शीतला मंदिर आमापारा 601
त्रिपुर सुंदरी मंदिर 1100

पंडालों में विराजीं मां दुर्गा की प्रतिमा
राजधानी के विविध मोहल्लों में 200 से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधिविधान से स्थापित किया गया। सुबह से रात तक पंडालों में प्रतिमाएं विराजित करने का सिलसिला चलता रहा। हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार, टिकरापारा, कालीबाड़ी, बूढ़ापारा, सुंदर नगर, गुढ़ियारी, डीडी नगर समेत अनेक कालोनी के लोगों में उल्लास छाया रहा।

kgnews

Recent Posts

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

37 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

42 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

47 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

1 hour ago