छत्तीसगढ़

रायपुर : इस साल किसानों को समितियों से घटी हुई नयी दरों पर मिलेगी खाद : जिन्होंने पहले ही खरीद ली उन्हें नयी-पुरानी दर के अंतर की राशि लौटाई जाएगी

लाखों किसानों को होगा फायदा, कृषि लागत में आएगी कमी

रायपुर, 11 जून 2021

छत्तीसगढ़ में कृषि लागत को कम करने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अब खरीफ 2021 में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से घटी हुई नवीन दरों पर खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे किसान जो पूर्व में ही खादों की खरीदी कर चुके हैं, उन्हें नयी और पुरानी दर की अंतर-राशि को समितियों के माध्यम से वापस किया जाएगा।
सरकार के नए निर्णय के बाद समितियों के माध्यम से किसानों को देय उर्वरक में प्रति बोरी भारी कटौती की गई है। अब किसानों को डीएपी 1800 से 1950 रुपए प्रति बोरी की बजाय 1200, एनपीके 12:32:16 1747 रुपए की बजाए 1185 रुपए में,  एसएसपी पावडर 375 रुपए के स्थान पर 340 रुपए में,  एसएसपी दानेदार 406 के स्थान पर 370 रुपए में और जिंके एसएसपी पावउर 391 रुपए के स्थान पर 355 रुपए में मिलेगी। उर्वरक की दरों में कमी किए जाने के निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों का फायदा होगा। फसल बोने के दौरान उन पर आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago