अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट  एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन में रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे।

23 सितंबर को सुबह 10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे, दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस भवन में बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रायपुर में रात्रि विश्राम।

24 सितंबर को सुबह 10.30 बजे रायपुर से धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे धमतरी पहुंचकर राजीव भवन में धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे धमतरी से रायपुर के लिये रवाना होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *