राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समिति के पदेन सदस्यों छोड़कर अन्य सदस्यों का कार्यकाल राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से तीन वर्ष होगा।
वन एवं जलवायु परिवर्तन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार मुस्लिम धर्म ज्ञान एवं मुस्लिम कानून विशेषज्ञ के रूप में रायपुर के मौलाना कारी सैय्यद अशफाक अहमद, मौलाना डॉ. कारी ईमरान अशरफी, मौलाना असगर मेंहदी को सदस्य राज्य हज समिति का सदस्य बनाया गया है। मुस्लिम समुदाय से शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र में अनुभव रखने वाले श्री इम्तियाज अहमद (सूरजपुर), श्रीमती डॉ. रूबिना अल्वी (राजनांदगांव), शमीम अख्तर (रायपुर) को सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी-सचिव समिति के पदेन सदस्य होंगे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…