रायपुर। लंबे इंतजार के बाद रायपुर से जगदलपुर के लिए नई उड़ान शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आज 31 मार्च से रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसका शुरुआती किराया 2299 रुपए होगा। इसके बाद सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया तय होगा।
एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट जगदलपुर से दोपहर 12.50 बजे उड़कर 1.50 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरने के बाद 3.10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इस विमान में एक साथ 72 यात्री सवार हो सकेंगे। अभी यह सेवा हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को मिलेगी। एयरलाइंस के अनुसार रायपुर से जगदलपुर के लिए हफ्ते में चार दिन लेकिन जगदलपुर से हैदराबाद के लिए हफ्ते में सातों दिन विमान का संचालन किया जाएगा। बस्तर संभाग के लोगों को हैदराबाद जाने के लिए अब रायपुर आने की जरूरत नहीं होगी। वे जगदलपुर से ही हफ्ते में सातों दिन हैदराबाद के लिए उड़ान भर सकेंगे।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…