छत्तीसगढ़

रायपुर : नशीली गोलियां बेचने की फ़िराक में घूम रहा था कल्लू, पुलिस ने पकड़ा…

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट-सिरप की अवैध खरीदी-बिक्री और इसके व्यापर में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ जारी है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुकुरबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा में एक व्यक्ति अपने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरनाम सिंह उर्फ कल्लू निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 448 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल कीमती लगभग 11,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 293/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर से नारकोटिक एक्ट (प्रतिबंधित नशीली टेबलेट) के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कहां से लाई, इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 26 साल निवासी कुकुरबेड़ा गुरूद्वारा के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

38 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago