छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अज्ञात युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, ये आत्महत्या है या हत्या, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के भांठागांव मठपुरैना का है। मठपुरैना स्थित पानी टंकी के नीचे युवती की लाश मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या या आत्महत्या है।
बताया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच की है। युवती की शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पानी टंकी के पास युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। इस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…