छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज फिर जरूरतमंदों को प्रदाय किया गया श्रवण यंत्र

श्रीमती सुमित्रा और श्री लालजीत ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय का किया आभार व्यक्त

रायपुर, 10 अगस्त 2024

रायपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आज दो जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। तहसील फरसाबहार की श्रीमती सुमित्रा यादव कान से कम सुनाई देने और ग्राम टाटीडांड़, तहसील कांसाबेल के श्री लालजीत भगत श्रवण यंत्र की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया किसी वरदान से कम नहीं है।

     जशपुर जिले के तहसील फरसाबहार की श्रीमती सुमित्रा यादव जन्म से कान से ही कम सुनाई देने की समस्या से पीड़ित थी, जिसमें उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में काफी परेशानी होती थी। वे अपनी इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंची। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे बताती हैं कि उन्हें अब सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है।

इसी तरह ग्राम टाटीडांड़, तहसील कांसाबेल के श्री लालजीत भगत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवण यंत्र मिलने से काफी खुश हैं। वे बताते हैं कि उनके पहले का श्रवण यंत्र खराब होने के कारण देना बंद हो गया था। श्रवण यंत्र के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए तुरंत श्रवण यंत्र दिया गया है। श्रवण यंत्र मिलने पर वे अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

     ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उम्मीदों का नया आशियाना बनता जा रहा है। बहुत उम्मीद के साथ आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर रोजाना पहुंच रहे हैं। कैंप कार्यालय में उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है, बल्कि उनका यथोचित त्वरित सामाधान भी किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago