छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल

राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मुश्किल समय में अच्छे वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों की सराहना की
 
रायपुर. 24 जून 2023

राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित
राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका ‘सुनिधि’ का भी विमोचन किया। वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह
राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वित्त और चित्त में गहरा संबंध है। जब वित्त बढ़िया हो तो चित्त भी बढ़िया होता है। वित्त विभाग पूरे प्रदेश की व्यवस्था के लिए धमनी का काम करता है। जहां जितनी जरूरत हो वहां उतनी राशि वित्त विभाग आबंटित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त विभाग अच्छा काम कर रहा है। कोरोना संकट का समय राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए परीक्षा का समय था। उस भीषण संकट के दौर में भी वित्तीय सेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जब देश में चारों ओर मंदी का वातावरण था, तब भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था गतिशील रही।

राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज जिन अधिकारियों का सम्मान हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। पुरानी पेंशन योजना लागू करना राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। हमने इसे लागू करने का फैसला किया तो केंद्र सरकार ने इस पर असहयोगात्मक रवैया अपनाया। बावजूद इसके वित्त विभाग की कार्यकुशलता से पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

कार्यक्रम में वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में वित्त सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शासन के दिशा-निर्देशों के साथ मितव्ययता बरतते हुए वित्तीय प्रबंधन करते हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष के.एल. रवि और महासचिव सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago