छत्तीसगढ़

रायपुर में आरडीए की संपत्ति ऑनलाईन खरीदने का आज अंतिम दिन

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्ति घर बैठे खरीदने के लिए जारी की गई इस महीने की निविदा का आज अंतिम दिन है। रायपुर में विकास प्राधिकरण की संपत्तियों का ऑनलाईन विक्रय प्रदेश के आवास एवं पर्यारवरण मंत्री ओ.पी. चौधरी व्दारा 26 दिसंबर 2024 को प्रारंभ किया गया था। संपत्ति क्रय करने के दौरान एजेन्टों और बिचौलियों के कारण नागरिकों को परेशानी न हो, विक्रय की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इस उद्देश्य से संपत्तियों का विक्रय ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्य़म से प्रारंभ किया गया है।

रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा पहली बार शुरु की गई ऑनलाईन विक्रय की इस प्रक्रिया में प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट गोव डॉट इन (https://rda.cgstate.gov.in) में जा कर की जा सकती है। इस हेतु वेबसाईट में संपत्ति ढूंढिए (Search Properrty) के बाद कैसे आवेदन करें (How to Apply) देखा जा सकता है। इसके बाद व्यक्ति अपनी पसंद की संपत्ति के लिए नियम एवं शर्तें पढ़ कर आवेदन कर सकेगा तथा राशि का भुगतान इत्यादि सारी प्रक्रिया ऑनलाईन कर सकेगा। प्राधिकरण की समस्त विक्रय योग्य संपत्ति के स्थल के अवलोकन व अन्य संबंधित जानकारियों के लिए मार्केटिंग शाखा के फोन नंबरों 1800-233-7188, 73895-80800 से ली जा सकती है।

वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवासीय और व्यावसायिक भूखंड, दुकानें, डुप्लेक्स रो- हाऊस एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत निर्मित फ्लैट्स इत्यादि विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्राधिकरण की कौशल्या माता विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना, बोरियाखुर्द योजना कटोरातालाब योजना सेक्टर 7 तथा शैलेन्द्रनगर योजना में संपत्तियां विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। वेबसाईट के माध्यम से कोई भी भारतीय नगारिक रायपुर में ऑनलाईन संपत्ति क्रय कर सकता है।

kgnews

Recent Posts

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

28 minutes ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

33 minutes ago
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…

52 minutes ago
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रायपुर.  सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

जबलपुर  हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…

1 hour ago
हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

1 hour ago