राजधानी रायपुर में युवतियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का रैकेट चल रहा है। पैसा नहीं मिलने पर वीडियो को वायरल करने का भय दिखाया जाता है। ग्राहकों को वीडियो भेजकर मोटी रकम लेकर युवती सप्लाई करने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार किए गए हैं।
शातिर आरोपित सोनू शर्मा और उसका दोस्त युवतियों से दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। सरोरा निवासी युवती ने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपित गिरफ्तार किए गए। उरला थाना पुलिस ने बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आइटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि गुढ़ियारी निवासी आरोपित ट्रांसपोर्टर सोनू शर्मा और उसका दोस्त वेद प्रकाश तिवारी युवतियों का अश्लील वीडियो बनाया करता था। इसको वायरल करने की धमकी देते हुए युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। 21 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद उरला थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग समेत जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज उन्हें गिरफ़्तार किया है।
और भी मामले आ सकते हैं सामने
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपितों की तलाश की जा रही थी। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस मामले में भी जांच कर रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं और अन्य कितनी लड़कियों का या युवतियों का वीडियो इन लोगों ने बनाया है। इनके मोबाइल फोन को पुलिस खंगाल रही है।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…