छत्तीसगढ़

रायपुर सखी ने भटक रही वृद्धा को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर सखी सेंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। भटकती अवस्था के केस में वृद्ध महिला को थाने के माध्यम से 9 अक्टूबर 2020 को सखी में आश्रय के लिए लाया गया था। सखी सेंटर की टीम ने उसके घर का पता लगाकर परिजनों तक पहुंचाया। रायपुर सखी की प्रभारी प्रीति पाण्डेय ने बताया कि पीडि़ता ने बताया कि उसके पति नहीं है। परिवार में दो बेटे व दो बेटी है। पीडि़ता ने बताया कि उनके बेटे सब्जी बेचने का काम करते हैं। पीडि़ता अपने घर से क्यों निकली थी उनको याद नहीं है। पीडि़ता ने कहा कि वह बार-बार भूल जाती है। कॉउंसलिंग में पीडि़ता अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही थी। वह बार-बार खमतराई बोल रही थी। 10 अक्टूबर 2020 को सखी द्वारा खमतराई क्षेत्र में जाकर रेस्कयू किया गया। खमतराई क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने पीडि़ता को पहचान लिया और बताया कि पीडि़ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पीडि़ता का परिवार सब्जी बेचने का काम करता है। उन्होंने ही पीडि़ता के घर का पता बताया। जब सखी की टीम द्वारा पीडि़ता को लेकर उसके घर पहुंचे तब पीडि़ता के बेटे पीडि़ता की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने थाने गए हुए थे। पीडि़ता को उसकी बहू के सुपुर्द किया गया। इस प्रकार सखी के प्रयास द्वारा एक वृद्ध महिला को उसके घर सकुशल छोड़ा गया।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

7 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago