रायपुर

रायपुर : साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालकों के लिए बनाया गया रूट प्लान

वीआईपीवीवीआइपी एवं सामान्य यातायात के लिए बनाया गया अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वीआईपी एवं सामान्य वाहन चालकों के बीच सुगम सुचारू व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा रूट मैप तैयार किया गया है जिसके तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी , वीआईपी एवं सामान्य नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार है।
01. बलोदा बाजार, महासमुंद सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर रिंग रोड नंबर 1 से टाटीबंध चैक होकर महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।
02. दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर टाटीबंध चैक से महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क है पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
रायपुर शहर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक जी.ई. रोड से होते हुए आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
03. शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित गोरे हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
वीवीआइपी एवं वीआईपी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी एवं वीआईपी गणों का वाहन रिंग रोड नंबर 1 से होकर रायपुरा चैक, ओवरब्रिज से यू-टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चैक-रोहणीपुरम हॉस्टल चैक से साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रवेश कर ऑडिटोरियम एवं प्रैक्टिस हॉकी ग्राउंड के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

53 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

53 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago