रिलीज से पहले विजय की ‘लियो’ के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह

अपने एक्शन और अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता विजय इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘लियो’ को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें विजय ने एक बार फिर अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त और विजय की लड़ाई ने लोगों के दिलों में इसको लेकर और भी उत्साह भर दिया है। हालांकि, आज जिस बात की चर्चा मीडिया के गलियारों में हो रही है, वह यह कि ‘लियो’ के मेकर्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चलिए जानते हैं क्यों रिलीज से पहले ‘लियो’ के मेकर्स पहुंचे हाईकोर्ट…

दलपति विजय और संजय दत्त अभिनीत और लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लियो’ 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। निर्माताओं ने हाल ही में ‘लियो’ के लिए फैंस के दिलों में उत्साहित बढ़ाने के लिए और बज बनाने के लिए इसका एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स को हाई कोर्ट के पास जाना पड़ा है। दरअसल, ‘लियो’ को रिलीज वाले दिन सुबह चार बजे के शो में प्रदर्शित होने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में हाईकोर्ट में यह खास अपील की है।

Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज प्रोडक्शन ने मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की है। इस याचिका में मेकर्स ने तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज के पहले दिन सुबह चार बजे फिल्म प्रदर्शित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। निर्माताओं ने 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 7 बजे ‘लियो’ की स्क्रीनिंग की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। एएनआई के मुताबिक, मद्रास हाईकोर्ट कल याचिका पर सुनवाई करेगा।

कुछ दिन पहले तमिलनाडु सरकार ने लोकेश कनगराज की ‘लियो’ को पहले छह दिनों के लिए एक एक्स्ट्रा शो करने की अनुमति दी है। हालांकि, सरकार ने इस खास अनुमति के साथ यह भी निर्देश दिया है कि राज्य में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग सुबह 9 बजे ही शुरू होगी। जीओ में कथित तौर पर कहा गया है, ‘सभी थिएटर केवल एक विशेष शो दिखा सकते हैं, शुरुआती शो सुबह 9 बजे शुरू होगा और आखिरी शो 1:30 बजे समाप्त होगा।’ ऐसे में मेकर्स अपनी चार बजे के शो की खास अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day

गौरतलब है कि ‘लियो’ साल 2021 में आई फिल्म ‘मास्टर’ के बाद लोकेश कनगराज और विजय की दूसरी फिल्म है। ‘मास्टर’ सुपरहिट गई थी। ऐसे में फैंस को ‘लियो’ से भी काफी उम्मीदें हैं। अब यह तो 19 अक्तूबर को ‘लियो’ की रिलीज पर ही पता लगेगा कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं।   फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, हेरोल्ड दास, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, माया एस कृष्णन, मैथ्यू थॉमस, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद जैसे कलाकार हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

7 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago