रायपुर. लॉकडाउन के बीच होने वाली सभी परीक्षा में विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र ही पास होगा. 22 तारीख से लग रहे लॉकडाउन में सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा, जिसे देखते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र ही पास मान्य करने की अपील की थी.
विद्यार्थी को समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिया है. संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाॅउन के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लॉकडाउन के दौरान NET, CLAT, JEE advance समेत cbse और छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज काउंसलिंग की परीक्षा आयोजित होनी है।. आदेश में कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सोनकर के बताय कि संगठन व समस्त परीक्षार्थियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…