विकासखंड स्तरीय मैराथन, मैराथन दौड़ में शामिल होने करा सकते हैं पंजीयन

राजनांदगांव 25 जनवरी 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए विकासखंड कार्यालय में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। मैराथन दौड़ में महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और पुरूष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है। 10 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी मैराथन में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विकासखंड स्तर पर चयनित 15-15 महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में शामिल किया जाएगा। जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में चयनित 40-40 महिला एवं पुरूष धावकों को राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति एवं जन्मतिथि अंकित स्कूल अंकसूची तथा  पासपोर्ट साईज फोटो की एक प्रति लाना अनिवार्य है।
मैराथन दौड़ में शामिल होने एवं विस्तृत जानकारी के लिए अपने विकासखंड के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते है। विकासखंड राजनांदगांव के लिए श्री शैलेन्द्र तिवारी के मोबाईल नंबर 9827103788, विकासखंड छुरिया के लिए श्री उत्तम बारसागड़े के मोबाईल नंबर 9669564846, विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के लिए श्री विनोद हथेल के मोबाईल नंबर 9174025363, विकासखंड डोंगरगांव के लिए श्री खुमान प्रसाद साव के मोबाईल नंबर 9406327932, विकासखंड छईखदान के लिए श्री ताजुखान गोरी के मोबाईल नंबर 9424113079, विकासखंड डोंगरगढ़ के लिए श्री देवेन्द्र अंबादे के मोबाईल नंबर 9630569502, विकासखंड खैरागढ़ के लिए  श्री रोहन रजक के मोबाईल नंबर 9644480535, विकासखंड मानपुर के लिए श्री शिवेन्द्र यादव के मोबाईल नंबर 9406438536 एवं विकासखंड मोहला के लिए श्री दिपक ठाकुर के मोबाईल नंबर 6260532261 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago