कोरोना से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण होगा। जिले के जावंगा, फरसपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला हास्पिटल में चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। वहां चिन्हित 300 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी। गुरूवार दोपहर वैक्सीन लेकर जैसे ही वाहन हास्पिटल कैंपस में पहुंचा स्वास्थ्य अधिकारियों ने फूल बरसाकर वाहन का स्वागत किया। कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाया गया। जिले को पहले लाट में कोविशील्ड के 362 वायल मिले हैं।
वैक्सीन को कोल्ड चैन रूम में रखा गया है। इस वायल से तीन हजार 615 डोज बनाए जाएंगे। पहले चरण में हेल्थ वर्कर को वैक्सीनेट किया जाएगा। इसके लिए 1191 हेल्थ वर्कर को चिन्हित किया गया है। ये स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, वाहन चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन होंगे। निजी नर्सिंग कॉलेज की विद्यार्थी और प्रोफेसर का भी टीकाकरण होगा। ज्ञात हो कि इससे पहले जावंगा (गीदम) के अलावा जिला मुख्यालय के दो स्कूलों को केंद्र बनाकर माकड्रिल किया गया था।सूत्रों के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में 37 जगह टीकाकरण सेंटर के साथ 16 कोल्ड चैन सेंटर बनाए जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का चयन करने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिले में कुल 37 जगह कोरोना टीकाकरण होगा। सर्वाधिक कोरोना टीकाकरण केंद्र कुआकोंडा ब्लॉक में 19 जगह बनाए जाएंगे। दंतेवाड़ा व गीदम में 7-7 तथा कटेकल्याण ब्लाक में चार केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों का कहना है कि इन केंद्रों की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है।कोरोना वैक्सीन का पहला लाट जिले में पहुंच चुका है। 16 जनवरी को तीन केंद्रों में वैक्सीन दी जाएगी। जिला हास्पिटल के अलावा जावंगा और फरसपाल उप स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारी कर ली गई है।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…