छत्तीसगढ़

वोरा ने कोरोना काल में ड्यूटी पर डटे एसडब्लूसी कर्मचारियों को दी सौगात

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम का अध्यक्ष पद संभालते ही दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। लॉकडाउन के दौरान कोरोना संकट के बीच पीडीएस योजना एवं भंडारगृह के क्रिया-कलापों को सुचारू रूप से संचालित करने वाले समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को एक माह के वेतन में 10 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही वोरा की पहल पर 10 वर्ष की नौकरी पूर्ण कर चुके 39 कर्मचारियों को लंबे समय से की जा रही वेतनमान वृद्धि की मांग भी पूरी कर दी गई है।

जिसके अंतर्गत भंडारगृह के तकनीकी सहायक कर्मचारियों को अब 5200-20200 ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 9300-34800 ग्रेड पे 4300 का निर्धारण कर दिया गया है। बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष वोरा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री वोरा ने अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश कोरोना महामारी के रूप में भीषण आपदा का सामना कर रहा है, ऐसे समय में गरीबों के पीडीएस चावल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने भंडारगृह में सुरक्षित रखने आश्यकता अनुसार जगहों पर पहुंचाने निगम के कर्मचारियों ने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रह कर अपना दायित्व निभाया यह प्रसंशनीय है। गौरतलब है कि भंडारगृह निगम की पहली ही बैठक में अध्यक्ष वोरा ने कर्मचारियों की मांग पूर्ण करने व वेतन एवं पदोन्नति की विसंगति दूर करने का निर्देश दिया था।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago