अवर्गीकृत

शराब दुकान अब विवादों का अड्डा बनता जा रहारंजिश में हत्या.

छत्तीसगढ़ के अलग अलग इलाके के शराब दुकान अब विवाद का अड्डा बनता जा रहा है.. पुरानी रंजिश,वाद विवाद का बदला लेने की खुमारी नशे में चूर होने के बाद जागती है ऐसा ही कुछ राजधानी रायपुर के विधान सभा रोड स्थित आमासिवनी शराब दुकान में हुआ… जिसमे डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बताया जा रहा शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद बदमाशों ने दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतकों के नाम रोहित सागर और हरीश साहू हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

दरअसल, विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई. पूरी घटना को पुरानी रंजिश यानि पहले मृतक के द्वारा हमला करने के बाद बदले की नियत से फिर कल विवाद होना बताया जा रहा है.. पहले हरीश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब दुकान के बाहर रोहित की हत्या कर दी. रोहित की हत्या के बाद गुस्साए दोस्तों और भाइयों ने हरीश की हत्या कर दी. इस घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है. फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है..

परिजनों का आरोप

वहीँ मामले को लेकर परिजन का आरोप है की कल हथियारबंद कुछ लड़के घर आकर हरीश को गाड़ी में भरकर ले गए और कुछ घंटे बाद उसकी हत्या की सुचना मिली, मृतक के पिता और भाई हरीश के बारे में जानकारी लेने थाने पहुचे तो पुलिस
परिजनों से ही गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दी.. रात में आवेदन देकर FIR दर्ज कराने पर भी नहीं लिखा गया…ऐसे राजधानी में एक के बाद एक हत्या से अमजन सहम गए है, दहशत बना हुआ है.. आखिर अपराधियों में पुलिस और क़ानून का डर क्यों नहीं है.बहरहाल मामले में 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है!

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago