ओडिशा में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार तड़के देवी मां तारिणी मंदिर से कुछ किलोमीटर दूर क्योंझर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर एक वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से घटना हुई। इस हादसे में दो परिवारों के आठ लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वैन गंजम जिले के एक गांव के 20 लोगों को लेकर क्योंझर जिले के घाटगांव इलाके में मां तारिणी मंदिर जा रही थी। वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा, “जब दुर्घटना हुई तो वैन तेज रफ्तार में थी। चूंकि कोहरा था, इसलिए संभावना है कि ड्राइवर ट्रक को नहीं देख सका।” हादसा इतना भीषण था कि वैन क्षत-विक्षत होकर ढेर में तब्दील हो गई। मृतक गंजमा जिले के पोदामारी गांव के दो परिवारों से थे। मृतकों में से कुछ बीजेडी की पूर्व राज्यसभा सांसद रेनूबाला प्रधान के रिश्तेदार थे।घायलों को इलाज के लिए घटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। क्योंझर जिले के बारबिल और जोड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों लौह अयस्क लदे ट्रक खड़े होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…