अवर्गीकृत

सर्दियों में किशमिश को भूनकर खाएं

किशमिश में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सर्दियों में इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप किशमिश को भूनकर भी अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं? भुनी हुई किशमिश को सही मात्रा में कंज्यूम करके आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

भुनी हुई किशमिश आपकी बोन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। कैल्शियम रिच भुनी हुई किशमिश आपकी जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा भुनी हुई किशमिश में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर कर सकती है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी रिच भुनी हुई किशमिश आपके इम्यून सिस्टम को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है। सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए हर रोज भुनी हुई किशमिश को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। सर्दियों में अक्सर लोगों को थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है। भुनी हुई किशमिश खाकर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।

शरीर में बनी रहेगी गर्माहट

किशमिश में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के अंदर गर्माहट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप भुनी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। भुनी हुई किशमिश खाकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह किशमिश को भूनकर खाया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी पड़ी. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, राजनांदगांव…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव | रेवाडीह में मौजूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां…

5 minutes ago
राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

14 minutes ago
CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा।…

16 minutes ago
राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | ऑक्सीजोन में हो रहे रेत के अवैध खनन के चलते इस हिस्से में…

23 minutes ago
राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव | नवागांव वार्ड में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी…

29 minutes ago