छत्तीसगढ़

सर्दियों में थाइराइड के लिए रामबाण इलाज हैं ये 5 फूड्स

महिलाओं में थायराइड की प्रॉब्लम ज्यादा देखी जाती है। अब किशोरावस्था की बच्चियां भी इसकी चपेट में आने लगी हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात है कि थायराइड पूरी सेहत पर ही असर डालता है। सर्दी के मौसम में इसकी समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में आयुर्वेद में कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारें मे बताया गया है, जिनके सेवन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फूड्स के बारें में.
थाइराइड में राहत देंगे ये फूड्स
1. धनिये का बीज
थायराइड के मरीजों के लिए धनिये के बीज जबरदस्त माने जाते हैं. इनमें विटामिन ए, सी, के और फोलेट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। ये थायराइड फ़ंक्शन में सुधार करने का काम करते हैं. सूजन को कम कर आराम पहुंचाते हैं। रात में एक चम्मच धनिये के बीजों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पानी पी जाएं।
2. आंवला
आंवला कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। थायराइड कंट्रोल करने में भी काफी असरदार होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। यह थायराइड में काफी मदद करती है। थायराइड से पीड़ित लोगों को आंवले को अपनी डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. यह थायराइड ग्लैंड की सेहत को सुधारने का काम करता है. आंवले को जूस, पाउडर, चटनी या सब्जी के तौर पर खा सकते हैं।
3. नारियल
थायराइड के मरीजों के लिए नारियल बेहद लाभकारी होता है। नारियल का सेवन किसी तरह से कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका सीधा असर थाइराइड पर देखने को मिलता है।
4. मोरिंगा
मोरिंगा के सेवन से थायराइड में आराम मिलता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। यह थायराइड हार्मोन को बैलेंस करने के साथ इसके लेवल में भी सुधार करता है। मोरिंगा शरीर के लेवोथायरोक्सिन को अवशोषित करने का काम करता है. मोरिंगा की पत्तियों में थायोसाइनेट और पॉलीफेनोल्स मौजूद होता है, जो एंटी थायराइड की तरह काम करता है।
5. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी सेहत के लिए किसी सुपरफूड की तरह होते हैं। इनमें जिंक की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जिंक शरीर में अन्य विटामिन और खनिजों को अवशोषित करने का काम करता है। ये शरीर में थायराइड हार्मोन के संश्लेषण और संतुलन को बढ़ाता है, जिससे थाइराइड में काफी आराम मिलता है। थायराइड के मरीजों को नियमित तौर पर एक चम्मच कद्दू के बीज का सेवन करना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago