छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने विद्यालयों के निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया

अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जुलाई 2023

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया
कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे में रही। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेन्ड्रावन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली। डॉ. सिद्दीकी ने स्कूल में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और एक दिन का वेतन कटौती करने के लिए बीईओ बिलाईगढ़ को निर्देशित किया साथ ही साथ स्कूल संचालित करने संबंधी राज्य शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। डॉ. सिद्दीकी ने पेन्ड्रावन विद्यालय में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित करने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) की ओर से किए जा रहे भवन, कक्ष, लैब आदि निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीओ आरईएस शैलेन्द्र वर्मा को निर्माण के लिए निर्देश दिया और सुझाव दिए। कलेक्टर ने स्कूल में निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के सभी कक्षाओं को दो पालियों में संचालन के लिए बीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाताडीह का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल के कमरों में संचालित हो रहे कक्षाओं की जानकारी ली। स्कूल भवन, लैब, प्राचार्य कक्ष, क्लर्क कक्ष, अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए एसडीओ एवं उपस्थित इंजीनियरों को निर्देशित किया।
कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरी में शिक्षिका से स्कूल में पढ़ाए जा रहे कोर्स में सीजी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम के अंतर के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्कूल भवनांें में हो रही गतिविधियों की स्थिति के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली। उन्होंने कमरों का मुआयना किया और जीर्णोद्धार के लिए एसडीओ को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ. सिद्दीकी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य को स्कूल की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मेरे निरीक्षण के दौरान स्कूल साफ रहनी चाहिए। दौरे में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी शामिल थीं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

2 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

2 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

3 hours ago