छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने किया नए थाना भवन व पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया।

इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज देवेंद्रनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही माना थाना क्षेत्र में धरमपुरा में पुलिस सहायता केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया है।

राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में देवेंद्रनगर थाना ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। शहर के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र इस थाने के अंतर्गत आते हैं। यह व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आवागमन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस क्षेत्र में आना-जाना बना रहता है। सभी समुदाय के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इस तरह सुरक्षा- व्यवस्था की दृष्टि से यह शहर का काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। देवेंद्रनगर थाने के लिए नये भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही था। अब आधुनिक सुविधाओं वाले एक व्यवस्थित थाना भवन का निर्माण पूरा हो गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर शहर रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

8 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

8 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

9 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

10 hours ago