दिल्ली

सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे सीएम बनाने के लिए 42 विधायकों ने वोट किया था, चन्नी के साथ सिर्फ दो लोग थे

खास बातें

राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

लाइव अपडेट

केजरीवाल का नया शपथ पत्र

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गोवा में अपनी पार्टी प्रत्याशियों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए हैं। इसमें कहा गया है कि जीतने के बाद कोई विधायक दूसरी पार्टी में नहीं जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते है और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा है। इसलिए हम आज इस शपथ पत्र साइन कर रहे हैं। इस शपथ पत्र की कॉपी जनता तक भी पहुंचाई जाएगी। इसमें ये भी लिखा होगा कि अगर जीतने के बाद हम अपनी पार्टी बदलें और काम न करें तो आप हम पर एफआईआर कर सकते हैं।

: सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोटिंग किया था। चरणजीत चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। जाखड़ ने कहा कि मेरे बाद सबसे ज्यादा 16 विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन की पत्नी महारानी परनीत कौर का नाम लिया था। नवजोत सिद्धू के पक्ष में छह विधायकों ने वोट दिया था। पढ़ें पूरी : प्रियंका गांधी आज देहरादून में, जनसभा को करेंगी संबोधित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।

: भाजपा का मेगा प्रचार अभियान शुरू, पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन आज
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

: संयुक्त समाज मोर्चा को मिली मान्यता
पंजाब में चुनाव लड़ रहे किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा को चुनाव आयोग ने पार्टी के तौर पर मान्यता दे दी है। हालांकि ये मान्यता तब मिली जब संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों ने नामांकन के आखिरी दिन निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली, हल जोतता किसान और अकेली ट्राली चुनाव चिन्ह में से एक चुनाव चिन्ह देने की मांग की गई है।
 

: सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे सीएम बनाने के लिए 42 विधायकों ने वोट किया था, चन्नी के साथ सिर्फ दो लोग थे

: सीएम चन्नी बोले- सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भदौड़ और चमकौर साहिब से कांग्रेस ने टिकट दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने चमकौर साहिब में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड खेला। बोले, सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं। रेड कराई जा रही है। 15 साल से मैं चमकौर साहिब में ही रहा। आज तक कहीं नहीं गया। अब आप लोगों ने ही मुझे संभालना है। सीएम चन्नी ने कहा कि सीएम बनने के बाद वह सबसे से मिले। इसलिए सब लोग घर-घर और गांव-गांव जाकर उनके लिए प्रचार करें। उनकी जीत 50 हजार से कम की नहीं होनी चाहिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

36 minutes ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

44 minutes ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

2 hours ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

2 hours ago