गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके में सरपंच पति से मारपीट का मामला सामने आया है। सरपंच पति स्कूल की बाउंड्री का काम करा रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने उनसे जमकर मारपीट की। मारपीट में उनका सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके के करोंद गांव के रहने वाले शंकर अहिरवार ने बताया कि “मैं करोंद का रहने बाला हूं। मैंने सहरिया समाज की लक्ष्मबाई सें 2019 में शादी की थी। सरपंची में आदिवासी सीट होने से मेरी पत्नी लक्ष्मीबाई चुनाव जीतकर वर्तमान में सरपंच हैं। मैं उनका कार्य देखता हूं। मैं स्कूल के बाउन्ड्री का कार्य करवाकर घर जा रहा था। तभी सरदार केवट के घर के पास मेरे साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। यह तीनों लोग बोले कि हम तुझे सरपंची करवाते हैं। तीनों लोग मुझे गालियां देने लगे। इस मारपीट में गम्भीर घायल होने पर मुझे जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन…