छत्तीसगढ़

स्वच्छता बनाये रखने में हम सभी सहयोगी बनें : डॉ. शिवकुमार डहरिया

आस-पास का परिवेश स्वच्छ

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि हमारे आस-पास का परिवेश स्वच्छ रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। हमें अपने शहर को स्वच्छ रखने में हर संभव सहयोग देना चाहिये। नगरीय प्रशासन मंत्री आज यहां अपने शासकीय आवास कार्यालय में व्यापारी संघ रायपुर के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने  पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी के नेतृत्व में नगरीय निकायों के यूजर चार्जेस कम करने के संबंध में मंत्री डॉ. डहरिया से चर्चा कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। नगरीय प्रशासन मंत्री ने व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों को इस संबंध में सहानुभूतिपूर्वक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से यूजर चार्जेस कम हैं। उन्होंने बताया कि आवासीय एवं व्यवसायिक यूजर चार्जेस की दरें छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि हम सभी को शहर की स्वच्छता के लिए योगदान करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उनके द्वारा जो यूजर चार्जेस के संबंध में बताया गया है उसके संबंध में जो उनके हित में होगा उस पर विचार किया जाएगा।
डॉ. डहरिया ने बताया कि सफाई, प्रकाश सहित अन्य चार्जेस की दरें केन्द्र सरकार की गाईड लाईन से तय होती है। इसी प्रकार से नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निपटान एन.जी.टी. के निर्देशानुसार करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों से यूजर चार्जेस लिए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

2 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

2 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

3 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

3 hours ago