जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी देशराज कश्यप को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, हत्या की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी अनुसार, देशराज कश्यप का बीते 10 साल से मानसिक इलाज चल रहा है। 31 जुलाई को भी वह इलाज कराने बिलासपुर गया था। फिर रात में देशराज ने अपनी पत्नी मोंगरा, 3 बेटी पूजा, भाग्यलक्ष्मी और याचना की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। उसने घटना को तब अंजाम दिया, जब सब सोए हुए थे।
वारदात के बाद आरोपी देशराज फरार हो गया। जब घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी तो सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर पर 4 लाश खून से लथपथ पड़ी थी। घटना के बाद एफएसएस की टीम को बुलाया गया और जांच शुरू की गई।
फिलहाल, आरोपी देशराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जांजगीर-चांपा जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी देशराज की मानसिक इलाज 10 बरसों से चल रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…
रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…
विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक 99.95 प्रतिशत ऑटो म्यूटेशन सफलता…
शाजापुर जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी पहल से किसान सोमारू की राह हुई आसान रायपुर,…
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के…