छत्तीसगढ़

हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी

राजनांदगांव | तुमड़ीबोड़ में हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर को जबकि इसकी जानकारी मिली तो उसने ढाबे के चौकीदार के पास अपनी बात रखी, लेकिन उल्टे ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे भड़के ड्राइवर ने ट्रेलर हाइवे पर आड़े खड़े कर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ढाबे में खाना खाने रुका था। इसके बाद वह ट्रेलर किनारे खड़े कर ढाबे में ही सो गया। चौकीदार को निगरानी के लिए बकायदा रुपए भी दिए। लेकिन सुबह उठकर जब उसने गाड़ी चेक की तो ट्रेलर की टंकी से डीजल की चोरी कर ली गई थी। ड्राइवर ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो ढाबे के ही कुछ कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित होकर उसने ट्रेलर हाइवे पर खड़ा कर जाम लगा दिया। मामले की सूचना के बाद तुमड़ीबोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को समझाइश दी। ड्राइवर ने पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है। हाइवे के ढाबों में खड़े हो रहे ट्रकों से पहले भी डीजल चोरी का मामला सामने आ चुका है।

kgnews

Recent Posts

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

41 minutes ago
बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…

47 minutes ago
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…

52 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

53 minutes ago
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली :  चौपाल में…

53 minutes ago