राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने जगदलपुर प्रवास के दूसरे दिन आज स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से मुलाकात की। राज्यपाल को सर्व आदिवासी समाज, भतरा समाज, मुरिया समाज, गोंड समाज, हल्बा समाज, धुरवा समाज, उरांव समाज माहरा समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से साथ सुना। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप, सुश्री लता उसेण्डी, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *