अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस 27 जून को छत्‍तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह करेगी। बुधवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक, सांसद और मंत्रियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी सरकार के गलत निर्णयों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे घबराई मोदी सरकार अब ईडी जैसी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के चरित्र हनन का षड्यंत्र कर रही है। लोकतंत्र में सवाल पूछने और आवाज उठाने के अधिकार को दबाया जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार के तानाशाही नीतियों से न डरेंगे, न घबराएंगे, बल्कि दमदारी से जनता की आवाज बनेंगे।अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को आयोजित एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस केंद्र सरकार से इस योजना को तत्काल युवाओं के हित में वापस लेने की मांग करेगी। मरकाम ने कहा कि जिस लोकतंत्र की बदौलत भाजपा केंद्र की सत्ता में काबिज हुई है, उसी लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *