जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने अंकित मूल्य से अधिक दाम पर दवा बेचे जाने की शिकायतों पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी। गुरुवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित दवा व्यापारियों की बैठक में कलेक्टर बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट से जुझ रहे आम जनमानस को आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान करने की किसी भी शिकायत पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।     कलेक्टर ने दवाई की दुकानों में मरीजों के परिजनों द्वारा पर्ची दिखाने पर ही दवा देने और दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नियमित तौर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दवा व्यापारियों को सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों में गोल घेरा बनाने के साथ ही स्वयं और ग्राहकों को मास्क के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, खाद्य एवं औषधि विभाग के अतिरिक्त नियंत्रण श्री हेमंत श्रीवास्तव सहित दवा व्यापारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *