अपील

जय हिन्द साथियो
?????????

आम आदमी पार्टी के आप सभी सम्माननीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथियों,

जैसा कि आप सबको विदित है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता के समक्ष अनेक वादे किए थे, लेकिन अपने कार्यकाल के ढ़ाई साल पूरे होने के बाद भी वादों को पूरा नहीं कर सकी है।सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
चूंकि 26 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा की मानसून सत्र प्रारम्भ हो रहा है।जनता के मुद्दों को उठाना हमारा भी परम कर्तव्य है, इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि मानसून सत्र के पहले दिन,यानी 26 जुलाई को जनता की प्रमुख मुद्दों को लेकर हम विधानसभा का घेराव करेंगे ताकि सत्ताधारी कांग्रेस व विपक्ष पर बैठी भाजपा को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया जा सके।
आप सभी से आग्रह व विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में दिनाँक 26 जुलाई 2021 को राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब आंदोलन स्थल पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महती भागीदारी सुनिश्चित करें।
आंदोलन का प्रमुख एजेंडा निम्नानुसार है :-
१.शराबबंदी पर वादाखिलाफी
२.युवा रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, अनियमित कर्मियों का नियमितीकरण
३.शिक्षा
४.स्वास्थ्य
५.किसानों के साथ वादाखिलाफी
६.भ्रष्टाचार …इत्यादि

आपका साथी
कुशल सिंह राजपूत
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी राजनांदगाँव

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *