भारतीय ज्योतिष विज्ञान में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। आज रात 12.50 बजे शनि देव एक महीने के बाद आज उदय होने वाले हैं। शनि देव के कारण मानव जीवन पर सकारात्म और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव होते हैं। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक वर्तमान में गोचर के शनि मकर राशि में हैं, अभी शनि ग्रह डेढ़ साल और मकर राशि में रहेंगे। इसके ठीक बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह दोनों ही राशि शनि ग्रह के अनुकूल मानी जाती है। इस राशियों में भ्रमण से शनिदेव प्रसन्न रहेंगे। आइए जानते हैं कि शनि ग्रह के उदय होने के बाद 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा –
मेष: शनि देव के उदय से मेष राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। रूके हुए काम जल्द बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक होगी।
वृष: शनि का उदय होना किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा है। भाग्य का साथ मिलेगा, संकटों का नाश होगा। जल्द काम होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन: मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से शांति के लिए शनि देव की पूजा करें। खर्च पर नियंत्रण जरूर करके रखें।
कर्क: शनि देव जीवन में नए अवसरों को लेकर आ रहे हैं। बुद्धि, विवेक और ज्ञान में वृद्धि होगी। सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
सिंह: सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्थिति थोड़ी कठिन रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। पूंजी लाभ हो सकता है।
कन्या: शनि देव के उदित होने से रोगों से मुक्ति मिलेगी। रोजगार मिलेगा, रिश्ते पहले से ठीक होंगे और तरक्की होगी।
तुला: जातकों को शत्रु परेशान कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें। सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगे, व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
धनु: शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से भी बचें।
मकर : शनि के उदय से लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सफलता मिलेगी। कई क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ: शनि का उदय सुखद रहेगा। काम में तरक्की, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। पारिवारिक समस्याएं दूर होगी।
मीन: आपके काम को पहचान मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संतोष बढ़ेगा।
